आओ बचाएं जल, करे सुरक्षित कल
ब्यौहारी विधायक ने तालाब में श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
24Ghanta-Bulletin/22/04/25/04.59PM
शहडोल - आओ बचाएं जल, करे सुरक्षित कल पानी बचाओ कल के लिये पानी की बर्बादी जीवन की बर्बादी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन भागीदारी, जनप्रतिनिधियों जन अभियान परिषद के सदस्यों, समाजसेवी व अन्य लोगों के सहयोग से जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णाेद्धार, नदी नालों की सफाई, बोरी बंधान तालाबों का गहरीकरण जैसे अन्य कार्य निरंतर किये जा रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के नगर परिषद खाड़ स्थित तालाब मे विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया। श्रमदान कार्य में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह सहित अन्य लोगों ने भी श्रमदान किया।


0 Comments