प्राकट्योत्सव के साथ निकली रामजी की सवारी श्री राम धाम सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा जय स्तंभ चौक पर किया गया भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

प्राकट्योत्सव के साथ निकली रामजी की सवारी 


श्री राम धाम सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव 


ब्राह्मण समाज द्वारा जय स्तंभ चौक पर किया गया भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

       24Ghanta-Bulletin/06/04/2025



शहडोल। श्री राम धाम (राम जानकी मंदिर) सोहागपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्योत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष भक्तों की उपस्थिति में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया तत्पश्चात मंदिर परिसर से भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और लोगों में भक्ति भावना की अलख जगाई। इस अवसर पर नगरपालिका शहडोल वार्ड नंबर 4  की पार्षद श्रीमती मधु गौतम ने लोगों की मांग के अनुरूप शीघ्र शेड का निर्माण कराए जाने के लिए हर संभव प्रयास करने और शेड का निर्माण कराने की घोषणा की जिसका उपस्थित जन समुदाय द्वारा स्वागत किया गया।सोहागपुर मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय द्वारा भी भव्य विशाल शोभा यात्रा का स्वागत किया. जयस्तम्ब चौक पर शोभा यात्रा का ब्राह्मण समाज द्वारा भी स्वागत किया गया शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लियाl जहां जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा कर और प्रसाद वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस धार्मिक यात्रा में युवाओं ने विभिन्न कर्तव्यों का प्रदर्शन किया और डीजे की धार्मिक धुनों पर जमकर नृत्य किया। चारों ओर 'जय माता दी' और 'जय श्रीराम' के जयघोष गूंजते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पटाखे चलाकर और प्रसाद बांटकर इस आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सरकारी मंदिर के नाम से ख्याति प्राप्त रामजानकी मंदिर (राम धाम सोहागपुर) में रामनवमी पर्व पर परंपरागत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य उत्सव विभिन्न वाद्य यंत्रों एवं आतिश बाजी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों ने सहभागिता निभाई।

शेड का होगा निर्माण 

राम जानकी मंदिर परिसर और आंगन में स्थान खुला होने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को गर्मी के समय धूप और बारिश के समय पानी में भीगने को विवश होना पड़ता है जिससे बचाव हेतु एक लंबे समय से नागरिकों द्वारा मंदिर के आंगन में शेड का निर्माण किये जाने का प्रयास किया जाता रहा है। इसके लिए कई बार आपस में मंत्रणा भी की गई लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था जिसे विशेष प्रयास कर पूर्ण करने का आश्वासन वार्ड पार्षद श्रीमती मधु शरद गौतम ने दिया है। श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंदिर पहुंची पार्षद श्रीमती गौतम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा उक्त सेट का निर्माण जनहित में कराया जाएगा और इसकी कार्यवाही शीघ्र ही आरंभ होगी।

 भव्य राम रथ यात्रा

रामनवमी के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा, रथ यात्रा का आयोजन स्थानीय नागरिकों जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रथ का नगर भ्रमण कराया डीजे और बंद बजे की धुन के साथ हजारों की तादाद में मौजूद महिला पुरुष भक्तों ने भगवान श्री राम के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सनातन धर्म की अलग जगाने का कार्य किया यह रथ यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से निकाल कर गाड़ी जय स्तंभ पुराना बस स्टैंड से रोक कर बाणगंगा होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पहुंची भगवान श्री राम के इस रथ यात्रा काजगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।










Post a Comment

0 Comments