अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा पुष्पराज सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त

अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा 


पुष्पराज सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त 





शहडोल ।  सनातन धर्म, जिसे हिन्दू धर्म या वैदिक धर्म भी कहा जाता है, एक प्राचीन धर्म है जिसका अर्थ है "शाश्वत धर्म" या "सदा बना रहने वाला धर्म" इसका कोई आदि या अंत नहीं माना जाता है।  सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक माना जाता है। अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ का उद्देश्य सनातन धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए जन - जन में सनातन एवं राष्ट्र प्रेम की अलख जगाना है। सनातन धर्म हमें अपनी एवं हमारी संस्कृति की सुरक्षा का संदेश देता है वहीं लगातार राष्ट्र में बढ़ते सनातन के प्रति जागरूकता के अभाव को दूर करने हेतु अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ की स्थापना की गयी है। अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में सत्य सनातन संघ की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें सनातन से जुड़े सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


मध्यप्रदेश में कार्यकारिणी घोषित


अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया ने मध्यप्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें डॉक्टर अजीत सिंह (कटनी) कार्यकारी अध्यक्ष, बलवीर सिंह परमार (ग्वालियर) उपाध्यक्ष, उपेंद्र द्विवेदी (रीवा) मीडिया प्रभारी, पुष्पराज सिंह संगठन महामंत्री (शहडोल) प्रत्यूष शील तिवारी (रीवा) एवं मुनेंद्र सिंह परिहार सतना महामंत्री, पीयूष वर्मा (जबलपुर) एवं गंगा प्रसाद यादव (बैतूल) को सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से सनातन के प्रति समाज में जागरूकता लाने की अपील करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी जहां सनातनियों को जोड़कर सनातन की रक्षा हेतु अलख जगाने का प्रयास किया जाएगा । 


इन्होंने ने दी शुभकामनाएं 


अखिल भारतीय सत्य सनातन संघ के प्रदेश संगठन इकाई में मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पुष्पराज सिंह को शहडोल संभाग के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, सनातनियों एवं उनके निकट संबंधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments