नशे के कारोबार पर ब्योहारी पुलिस का बड़ा प्रहार! 10 लाख की कार से 50 शीशी नशीला कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा से खरीदकर ब्योहारी में महंगे दाम पर बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने कार और मोबाइल समेत 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की 24Ghanta-Bulletin/23/10/2026
ब्योहारी/( शैलेंद्र तिवारी) । शहडोल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ब्योहारी पुलिस ने नशीले कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 शीशी नशीला कफ सिरप, एक मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की कार सहित कुल 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्योहारी क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना पर ब्योहारी पुलिस ने घेराबंदी कर कार क्रमांक MP17CC 9214 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखी बोरी से OHMS CANDYKUF की 50 शीशी (प्रत्येक 100 एमएल) नशीली कफ सिरप बरामद हुई। जब्त कफ सिरप की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।
रीवा से खरीदकर ब्योहारी में बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशीला कफ सिरप रीवा से खरीदकर ब्योहारी में अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मामले में मिहथलेश मिश्रा निवासी रीवा तथा विक्रांत वर्मा उर्फ परीक्षित निवासी सूखा रोड, ब्योहारी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी को फरार बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 एवं 22 तथा मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशीले कफ सिरप की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ब्योहारी ऋषभ छारी के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। नशीले पदार्थों की तस्करी, आपूर्ति और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

0 Comments