वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न
संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी कार्ययोजना पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
24Ghanta-Bulletin/27/10/2026
शहडोल( शैलेंद्र तिवारी)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल द्वारा कांग्रेस भवन में संगठनात्मक एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेसजनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर एवं महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अर्जुनराव जगताप (भाई जगताप) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी,विधायक नारायण पट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए,बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने की, जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी आशीष त्रिपाठी, ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन सिंह की विशेष उपस्थित रही।
बैठक के दौरान आब्जर्वर श्री भाई जगताप ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने “वोट बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम की महत्ता पर चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की भूमिका, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा प्रत्येक मतदाता के मत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने तथा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।
उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों के विचारों एवं सुझावों को सुना तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक श्री नारायण पट्टा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा पर अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के महत्व पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने बैठक में अपनी बात रखते हुए जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर कार्य करने और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए उनमें सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला समन्वय समिति की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा
संगठनात्मक बैठक के पश्चात जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में कांग्रेस संगठन की विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन, वरिष्ठ नेताओं एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा “वोट बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम की आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, आपसी संवाद को मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में अपने सुझाव रखे।
बैठक का उद्देश्य जिले में कांग्रेस संगठन की एकजुटता को मजबूत करते हुए समन्वित तरीके से आगामी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष सहित युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी, निर्वाचित पार्षदगण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य तथा कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल के मुख्य प्रवक्ता श्री पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

0 Comments