शहडोल में बेमौसम बारिश से धान पर संकट! किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
24Ghanta-Bulletin/29/10/2026
कृषि विभाग की एडवाइजरी जारी, खड़ी फसल की कटाई फिलहाल टालने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करने की अपील
शहडोल( शैलेंद्र तिवारी)। जिले में मौसम के बदले मिजाज और आसमान में छाए बादलों के बीच बे मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है और कई जिलों को प्रभावित कर रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किसानों से सतर्कता बरतने और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम करने की अपील की है।
कटी फसल को खुले में छोड़ना पड़ सकता है भारी
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में काटकर रखी गई फसल को खुले में न छोड़ें। उसे तत्काल तिरपाल से अच्छी तरह ढककर सुरक्षित रखें अथवा किसी शेड में रख दें। बारिश के कारण कटी हुई फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए किसानों को मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए कटाई के बाद गहाई का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी गई है।

खड़ी फसल की कटाई फिलहाल टालें
उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, शहडोल ने किसानों को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि परिपक्व अवस्था में खड़ी फसल की कटाई फिलहाल न करें। मौसम साफ होने और परिस्थितियां अनुकूल होने पर ही कटाई का निर्णय लें। इससे असामयिक बारिश के दौरान फसल को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है।

खेतों में जलभराव रोकना जरूरी
विभाग ने किसानों से खेतों में जलभराव की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा है। बारिश मे खेतों में पानी जमा न होने दें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें। समय रहते उठाए गए कदम फसलों को नुकसान से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की बारिश को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और जारी एडवाइजरी का पालन करें, ताकि मेहनत से तैयार की गई फसल को असामयिक बारिश की मार से बचाया जा सके।

0 Comments